Bihar CSBC Exam Calendar 2026 Out: बिहार एक्जाम कैलेंडर हुआ जारी !. देखें जेल वार्डन, वनरक्षक समेत 11 भर्ती परीक्षाओं की डेट

Bihar CSBC Exam Calendar 2026: बिहार में पुलिस नौकरी (Police Job) की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। Central Selection Board of Constable Recruitment, Bihar ने साल 2026 का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में सिपाही, चालक सिपाही, मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल, वनरक्षी और अन्य कुल 11 भर्तियों की लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और फाइनल रिजल्ट की संभावित तिथियां बता दी गई हैं।

कैलेंडर जारी होने के बाद लाखों उम्मीदवारों को अब अपनी तैयारी की सही टाइमलाइन मिल गई है। खास बात यह है कि 19,838 पदों वाली बहुचर्चित सिपाही भर्ती की फिजिकल परीक्षा दिसंबर 2025 से मार्च 2026 तक चलेगी और अंतिम परिणाम जून 2026 में घोषित होने की संभावना है।

सिपाही और चालक सिपाही भर्ती का शेड्यूल

सबसे बड़ी भर्ती सिपाही पद की है, जिसकी लिखित परीक्षा पहले ही आयोजित हो चुकी है। अब अगला चरण फिजिकल टेस्ट है। इसके बाद फाइनल मेरिट जारी होगी। वहीं चालक सिपाही भर्ती के उम्मीदवारों को भी ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि मार्च 2026 में उनका PET आयोजित होगा और परिणाम सितंबर-अक्टूबर तक आ सकता है।

जेल वार्डर, मद्य निषेध और तकनीकी पद

मद्य निषेध सिपाही, चलंत दस्ता सिपाही और कक्षपाल (Jail Warder) की परीक्षाएं जून में प्रस्तावित हैं। इनका लिखित रिजल्ट सितंबर और फिजिकल टेस्ट अक्टूबर-नवंबर में होगा। दिसंबर तक फाइनल परिणाम जारी होने की संभावना है।

तकनीकी सिपाही (Technical Constable) पदों के लिए आवेदन मार्च में निकलेंगे और जून में परीक्षा होगी। चयन प्रक्रिया पूरी होने में थोड़ा समय लगेगा और जनवरी 2027 तक अंतिम परिणाम आने की उम्मीद है।

वन विभाग की भर्ती , वनरक्षी और वनपाल

Bihar Police के साथ-साथ वन विभाग की भर्तियों की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए भी राहत है। वनरक्षी और वनपाल की लिखित परीक्षा सितंबर 2026 में होगी, जबकि फाइनल रिजल्ट फरवरी 2027 में जारी किया जाएगा।

नई भर्तियों का भी संकेत

कैलेंडर में यह भी बताया गया है कि वर्ष 2026 के दौरान 6 नई भर्तियां भी निकाली जाएंगी। यानी आने वाले महीनों में और भी बड़े नोटिफिकेशन देखने को मिल सकते हैं। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जा रही है कि वे अपनी तैयारी लगातार जारी रखें और समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) चेक करते रहें।

यह कैलेंडर उन उम्मीदवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है जो लंबे समय से बिहार पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे थे। अब हर परीक्षा की संभावित तारीख स्पष्ट हो चुकी है, जिससे तैयारी को बेहतर तरीके से प्लान किया जा सकता है।

पदवैकेंसीलिखित परीक्षालिखित परिणामPETअंतिम परिणाम
सिपाही19838संपन्न26 सितम्बर 202515 दिसम्बर 2025 – 11 मार्च 2026जून 2026
चालक सिपाही4361संपन्न30 दिसम्बर 202512 मार्च – 25 मार्च 2026सितम्बर – अक्टूबर
चलंत दस्ता सिपाही108जूनसितम्बरअक्टूबर – नवंबरदिसम्बर
मद्य निषेध सिपाही1685जूनसितम्बरअक्टूबर – नवंबरदिसम्बर
कक्षपाल2417जूनसितम्बरअक्टूबर – नवंबरदिसम्बर
विशेष शाखा सिपाही83जूनसितम्बरनवंबरदिसम्बर
सिपाही (तकनीकी)993जूनसितम्बरनवंबर – दिसंबरजनवरी 2027
सिपाही (तकनीकी)33जूनसितम्बरनवंबर – दिसंबरजनवरी 2027
वनरक्षी1816सितम्बरनवंबरदिसम्बरफरवरी 2027
वनपाल188सितम्बरनवंबरदिसम्बरफरवरी 2027
कारा चालक-I81सितम्बरनवंबरदिसम्बरमार्च 2027

Leave a Comment

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!