कस्तूरबा गांधी विद्यालय (KGBV) में प्रिंसिपल, PGT शिक्षक, क्लर्क, सहायक , चपरासी बनने का शानदार मौका! ऐसे भरें फॉर्म

KGBV Teaching Non Teaching Application 2026 : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहीं महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) ने वर्ष 2026 के लिए नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत शिक्षण (Teaching) और गैर-शिक्षण (Non-Teaching) दोनों तरह के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। खास बात यह है कि यह अवसर सिर्फ महिला अभ्यर्थियों के लिए है और आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन रखी गई है।

यह भर्ती जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बलरामपुर के अंतर्गत संचालित आवासीय बालिका विद्यालयों के लिए की जा रही है। कुल 54 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 18 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक अपना आवेदन निर्धारित पते पर भेज सकती हैं।

किन-किन पदों पर होगी भर्ती?

KGBV Recruitment 2026 के तहत प्रिंसिपल, पीजीटी शिक्षक, कंप्यूटर साइंस शिक्षक, लैब असिस्टेंट, क्लर्क, केयर टेकर, कुक, चपरासी और चौकीदार जैसे पद शामिल हैं।

शिक्षक (PGT) के लिए हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और कंप्यूटर जैसे विषयों में कुल 21 पद निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा प्रिंसिपल के 3 पद, लैब असिस्टेंट के 9 पद और नॉन-टीचिंग स्टाफ के विभिन्न पदों पर भी नियुक्तियां होंगी। सबसे अधिक रिक्तियां लैब असिस्टेंट और कुक पद पर रखी गई हैं।

पद का नामपदों की संख्या
प्रिंसिपल3
PGT शिक्षक (विभिन्न विषय)21
लैब असिस्टेंट9
क्लर्क3
केयर टेकर3
कुक (रसोइया)9
चपरासी3
चौकीदार3
कुल पद54

कौन कर सकता है आवेदन? (Eligibility)

इन सभी पदों के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही पात्र मानी जाएंगी। शैक्षिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।

  • PGT पद के लिए संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ बीएड अनिवार्य है।
  • कंप्यूटर साइंस शिक्षक के लिए एमसीए, एमएससी कंप्यूटर साइंस या बीटेक (Computer) जैसी डिग्री मान्य होगी।
  • लैब असिस्टेंट के लिए इंटरमीडिएट (Science) के साथ लैब तकनीक का डिप्लोमा आवश्यक है।
  • क्लर्क पद के लिए कंप्यूटर ज्ञान और टाइपिंग अनिवार्य है।
  • कुक, चपरासी और चौकीदार के लिए न्यूनतम योग्यता कक्षा 8 पास रखी गई है।

आयु सीमा और सेवा अवधि

प्रिंसिपल पद के लिए आयु सीमा 30 से 45 वर्ष तय की गई है। अन्य सभी पदों के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष निर्धारित है। अधिकतम सेवा आयु 60 वर्ष तक मान्य होगी।

नियुक्ति नियमित वेतनमान पर नहीं बल्कि मानदेय आधारित (Contractual) होगी। अनुबंध की अवधि 11 महीने 29 दिन की रहेगी, जिसे आवश्यकता के अनुसार बढ़ाया जा सकता है।

कितना मिलेगा मानदेय?

  • प्रिंसिपल: 30,000 रुपये प्रतिमाह
  • PGT और कंप्यूटर साइंस शिक्षक: 22,000 रुपये प्रतिमाह
  • केयर टेकर: लगभग 24,000 रुपये प्रतिमाह
  • क्लर्क, लैब असिस्टेंट, चपरासी, चौकीदार: 6,000 से 12,000 रुपये प्रतिमाह

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

शिक्षण और तकनीकी पदों पर चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। हाईस्कूल, इंटर, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और प्रशिक्षण के अंकों को वेटेज दिया जाएगा।

कुक, चपरासी, चौकीदार और केयर टेकर जैसे पदों के लिए इंटरव्यू या स्किल टेस्ट आयोजित किया जाएगा। अंतिम चयन से पहले दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) अनिवार्य होगा।

आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)

उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन पत्र भरकर सभी आवश्यक प्रमाणपत्रों की स्वयं सत्यापित प्रतियां संलग्न करनी होंगी। पूरा आवेदन केवल रजिस्टर्ड पोस्ट या स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा।

आवेदन भेजने का पता:
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश

लिफाफे पर संबंधित पद और विषय का नाम स्पष्ट रूप से लिखना जरूरी है। अधूरे या अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

अगर आप उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी (Govt Job) की तलाश कर रही हैं, तो KGBV Recruitment 2026 आपके लिए शानदार अवसर साबित हो सकता है।

Notification , Application Form Link

Leave a Comment

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!