LLB Students Big Opportunity: जज बनने का गोल्डन चांस! 25 फरवरी से खुलेंगे फॉर्म, 173 सिविल जज पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी

LLB Students Big Opportunity – BPSC 33 Civil Judge Application 2026: लॉ (Law Graduate) करने के बाद सीधे ज्यूडिशियल सर्विस में एंट्री का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग ने 33वीं न्यायिक सेवा परीक्षा (PCS-J Exam 2026) का संक्षिप्त नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत असैनिक न्यायाधीश (Civil Judge) के कुल 173 पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 18 मार्च 2026 तक फॉर्म भर सकेंगे।

यह भर्ती राज्य न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर आयोजित होगी और इसका विस्तृत विज्ञापन संख्या 12/2026 के अंतर्गत जल्द जारी किया जाएगा। ऐसे अभ्यर्थी जो जज बनने का सपना देख रहे हैं, उन्हें सलाह दी जा रही है कि वे आवेदन विंडो खुलते ही जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें, क्योंकि अंतिम दिनों में सर्वर स्लो होने की समस्या अक्सर देखने को मिलती है।

DetailInformation
Recruitment Name33rd Judicial Service Exam
PostCivil Judge
Total Posts173
Application Start25 February 2026
Last Date18 March 2026
QualificationLLB Degree
Min Age22 Years
Max Age35 Years
Women Max Age40 Years
Application Fee₹100

कितनी सीटें किस वर्ग के लिए?

इस बार भर्ती में आरक्षण का पूरा ध्यान रखा गया है। अनारक्षित वर्ग के लिए 69 सीटें तय हैं, जबकि EWS को 17, EBC को 36, BC को 21, SC को 28 और ST वर्ग को 2 पद दिए गए हैं। यानी हर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए जज बनने का मौका मौजूद है।

श्रेणीपदों की संख्या
अनारक्षित (UR)69
EWS17
EBC36
BC21
SC28
ST2
कुल173

देखें कौन कौन लोग कर सकते है आवेदन ?

सिविल जज परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एलएलबी (Bachelor of Laws) डिग्री होना अनिवार्य है।
उम्र सीमा 22 से 35 वर्ष रखी गई है। महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम 40 वर्ष तक छूट मिलेगी। इसके अलावा OBC को 3 वर्ष और SC/ST/PwD/महिला उम्मीदवारों को 5 वर्ष की अतिरिक्त आयु छूट मिलेगी।

आवेदन कैसे करें? (Apply Online Process)

ऑनलाइन आवेदन पूरी तरह डिजिटल (Online Mode) रहेगा। सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर One Time Registration (OTR) करना होगा।
ईमेल और मोबाइल OTP वेरिफिकेशन के बाद लॉगिन बनाना होगा। इसके बाद उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक जानकारी, 10वीं विवरण, फोटो-सिग्नेचर अपलोड और डॉक्यूमेंट्स DigiLocker से लिंक कर सकेंगे।
अंत में फीस जमा कर आवेदन पत्र का प्रिंट सुरक्षित रखना जरूरी होगा।

आवेदन फीस कितनी है?

इस भर्ती में सभी वर्गों — सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी, महिला और पीएच — के लिए मात्र 100 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है। भुगतान ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जा सकेगा।

कुल मिलाकर देखा जाए तो कम फीस, सीमित सीटें और प्रतिष्ठित पद — तीनों वजहों से यह भर्ती 2026 की सबसे चर्चित ज्यूडिशियल भर्ती मानी जा रही है। प्रतियोगिता कड़ी रहने वाली है, इसलिए अभ्यर्थियों को अभी से प्रीलिम्स और मेन्स की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

Leave a Comment

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!