PNRD Assam Apply Online 2026: 1508 पदों पर आवेदन शुरु , 12वीं/ग्रेजुएट को मौका — 18 हजार तक सैलरी

PNRD Assam Apply Online 2026: सरकारी नौकरी (Government Job) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए असम से शानदार खबर आई है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास आयुक्तालय, असम ने वर्ष 2026 के लिए 1500 से ज्यादा पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत इंजीनियर, ग्राम रोजगार सहायक, कंप्यूटर असिस्टेंट और ग्राम पंचायत कॉर्डिनेटर जैसे पद भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 22 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rural.assam.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

यह भर्ती महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA), प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) और फाइनेंस कमीशन ग्रांट से जुड़े प्रोजेक्ट्स के लिए की जा रही है। खास बात यह है कि चयन होने वाले उम्मीदवारों को सीधे ग्रामीण विकास योजनाओं में काम करने का अवसर मिलेगा।

PNRD Assam Recruitment 2026 Short Details

भर्ती विभागपंचायत एवं ग्रामीण विकास आयुक्तालय, असम
पद नामइंजीनियर, GRS, कंप्यूटर असिस्टेंट, पंचायत कॉर्डिनेटर
कुल पद1508
आवेदन शुरू22 फरवरी 2026
अंतिम तिथि22 मार्च 2026
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा, वाइवा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
सैलरी₹15,000 – ₹18,000 प्रतिमाह
आवेदन मोडऑनलाइन (Online Form)
जॉब टाइपकॉन्ट्रैक्ट बेस
नोटिफिकेशन Click Here
Apply Online Click Here
ऑफिशियल वेबसाइटrural.assam.gov.in

योग्यता (Eligibility Criteria)

  • इंजीनियर पद के लिए उम्मीदवार के पास सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और कंप्यूटर एप्लिकेशन डिप्लोमा होना जरूरी है।
  • ग्राम रोजगार सहायक के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन आवश्यक है, साथ ही 6 महीने का कंप्यूटर कोर्स भी जरूरी रहेगा।
  • वहीं ग्राम पंचायत कॉर्डिनेटर और कंप्यूटर असिस्टेंट पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास 50% अंकों के साथ स्नातक डिग्री (Graduate Degree) होनी चाहिए। डिस्टेंस एजुकेशन (Distance Education) से प्राप्त डिग्री भी मान्य रहेगी। उम्मीदवार को मोबाइल एप्लिकेशन और कंप्यूटर ऑपरेशन का अच्छा ज्ञान होना चाहिए।

आयु 18 में 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकार के नियम के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

कितनी मिलेगी सैलरी

चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 15,000 रुपये से 18,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेस (Contractual Job) पर होगी, लेकिन अनुभव के लिहाज से यह सरकारी करियर के लिए काफी उपयोगी मानी जा रही है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और Recruitment सेक्शन खोलें।
  • इसके बाद संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरें।
  • व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और कैटेगरी सही-सही दर्ज करें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर (JPEG format) अपलोड करें।
  • आवश्यक दस्तावेज जैसे मार्कशीट, आईडी प्रूफ और कंप्यूटर सर्टिफिकेट अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म फाइनल सबमिट कर दें।

ध्यान रखें कि आवेदन की अंतिम तिथि 22 मार्च 2026 है, इसलिए उम्मीदवार समय रहते फॉर्म भर लें। ग्रामीण विकास क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकती है।

Leave a Comment